उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बसंत शुक्ल ने शनिवार को यह जानकारी दी।