– पुनः जुड़वाने में जुटे सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
विनय त्रिवेदी “बीनू”
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व डीआईजी एवं खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि मैपिंग में गड़बड़ी के चलते बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं, जिन्हें दोबारा जुड़वाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
रामतीर्थ परमहंस के अनुसार ऐरायां ब्लॉक में 6370, विजयीपुर ब्लॉक में 5469 और धाता ब्लॉक में 3642 मतदाताओं के नाम मैपिंग न होने के कारण सूची में शामिल नहीं हो सके। कई क्षेत्रों से यह शिकायत सामने आई है कि मतदाताओं ने अपने-अपने फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा किए थे, इसके बावजूद उनके नाम काट दिए गए। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि नाम कटने का कारण पूछने पर कई स्थानों पर बीएलओ भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताते हुए रामतीर्थ परमहंस ने कहा कि अभी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रह जाए। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अपने नाम पुनः जुड़वाने के लिए फॉर्म संख्या-6 पर विशेष ध्यान दें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now