यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी करते सामाजिक संगठन।
– डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बिल गजट के लिए जताया आभार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। संयुक्त सामाजिक एकता मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के अंबेडकर पार्क में इकट्ठे होकर यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में नारे लगाते हुए वक्ताओं ने बिल के बारे में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
डा अमित ने अपने संबोधन में कहा कि देश के इतिहास में जब-जब ओबीसी के लोगों के अधिकारों की बात हुई। तब-तब संघी मानसिकता के लोग चाहे वो जिस दल या संगठन के हो उन्होंने उसका विरोध किया है चाहे वो साइमन कमीशन या मंडल कमीशन का समय रहा हो। आज फिर जब एससी, एसटी, ओबीसी सहित आर्थिक कमजोर आरक्षित वर्ग, दिव्यांगों आदि के साथ विश्वविद्यालयों में होने वाले अन्य अत्याचार रोकने के लिए सुप्रीप कोर्ट के आदेश पर यूजीसी बिल 2026 लागू किया गया। संघी मानसिकता के लोग हर जगह विरोध कर रहे हैं। यह सब संघ और सत्ता के इशारे पर हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। ओबीसी, एससी, एसटी के लोग अब भलीभांति समझते हैं और अब अपने हक अधिकार के लिए आने वाले समय में बीजेपी को सत्ता से हटा कर सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सरकार का चुनाव करेगा। अंत में उपस्थित लोगों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापन दिया और इस बिल का गजट के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर दीपक कुमार डब्लू एडवोकेट, अश्वनी यादव एडवोकेट, इंद्रजीत यादव यादव, सुनील उमराव एडवोकेट, जगदीश मौर्य एडवोकेट, राजेंद्र पासवान, धीरेन्द्र पासवान एडवोकेट, विपिन यादव एडवोकेट, केपी सिंह एडवोकेट, फूल सिंह मौर्य, सुरेंद्र पासवान, जगनायक सचान एडवोकेट, अरुण यादव, दिलीप पाल सहित तमाम अधिवक्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now