छात्राओं को साइकिल भेंट करते प्रबंधक मोहित सिंह चंदेल।
– बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली उपलब्धि: मोहित
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मदर सुहाग एजुकेशन सेंटर में बुधवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के 126 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी राह आसान बनाना है। प्रबंधक मोहित सिंह चंदेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों की खुशहाली और उनकी प्रगति के मार्ग को सुगम बनाना है। इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली उपलब्धि है। प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से न केवल छात्राओं की दैनिक यात्रा सुगम होगी, बल्कि इससे उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी बल मिलेगा। अब वे बिना किसी बाधा के समय पर विद्यालय पहुँच सकेंगी। इस गरिमामयी अवसर पर शैलेश सिंह, अतुल तिवारी, विनय तिवारी, अमन वर्मा और अनिल अग्रहरि सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
