पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अनूप कुमार सिंह।
– त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को संतुष्टि पूर्ण समाधान प्रदान किया जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस पहल से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
