– निरीक्षण श्रवण को मिली कोतवाली की कमान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करते हुए सदर कोतवाल रहे तारकेश्वर राय व साइबर थाना प्रभारी रहे सुनील कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा दो पुलिस उपाधीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में भी बदलाव किया है।
बताते चलें कि सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय लंबे समय से कोतवाली का चार्ज संभाले थे। इनके कार्यकाल के दौरान कई बार प्रभारी पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगे थे। एसपी की तबादला एक्सप्रेस रविवार को चली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे तारकेश्वर राय को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में रहे निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को सदर कोतवाली प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा साबर थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे सुनील कुमार सिंह को भी लाइन भेजा गया। उनके स्थान पर साइबर थाने के निरीक्षक कमर खान को प्रभारी निरीक्षक का चार्ज सौंपा गया है। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रहे गौरव शर्मा को क्षेत्राधिकारी अपराध, यातायात, यूपी 112 व क्षेत्राधिकारी अपराध, यातायात, यूपी 112 रहे प्रमोद कुमार शुक्ला को क्षेत्राधिकारी नगर व लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now