CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों की अवैध उगाही की लगातार मिल रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की कार्रवाई के बाद दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। साथ ही महकमे में खलबली मची हुई है।
बताते चलें कि सदर कोतवाली में तैनात आरक्षी मंगला प्रसाद यादव व कुलदीप सिंह द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध उगाही की जा रही थी। साथ ही कार्यों में भी शिथिलता बरती जा रही है। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह से दर्ज कराई गई थी। मिल रही शिकायतों के मद्देनजर एसपी ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई होने से महकमे में हड़कंप मचा रहा। साथ ही दिन भर चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा। एसपी श्री सिंह का कहना रहा कि कार्यों में लापरवाही, शिथिलता के साथ अवैध उगाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप अधीनस्थ कार्यों को अंजाम दें। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का काम करें। साथ ही थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए।
