CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हसवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुसुम्भी की प्रधान सरला देवी ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के हीरालाल साहू ने फर्जी तरीके से ग्राम सभा के शातिर किस्म के लोग विक्रांत पाण्डेय, छोटा शुक्ला के साथ मिलकर शमशान घाट भिटौरा के महापात्र शिवभोला पाण्डेय से दबाव बनाकर अपनी बहू साधना देवी पत्नी स्व0 सुनील कुमार का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र ग्यारह अप्रैल को बनवा लिया। उसी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर उसके पास आए और दबाव बनाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने का दबाव बनाने लगे। शक होने पर उसने जांच व पड़ताल की तो पता चला कि हीरालाल साहू की बहू साधना देवी दूसरे के साथ चली गई है। जो वर्तमान समय में ग्राम पंचायत बेर्रांव में रह रही है और जीवित है। उपरोक्त लोग धोखाधड़ी व साजिश करके कूटरचित कागजात तैयार कराकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाना चाहते हैं। प्रधान ने मांग किया कि प्रकरण की जांच करवाकर षड़यंत्र में शामिल सभी लोगों के विरूद्ध एफआईआर लिखकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now