filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

बैठक में भाग लेते अपना दल एस के पदाधिकारी।
– समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। रविवार को अपना दल एस के विधानसभा एवं फ्रंटल जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि एससी एसटी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सत्य प्रकाश कुरील, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष स्वामी ध्यान संदेश, व प्रयागराज मंडल परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानिकचंद पटेल ने शिरकत की।
संचालन जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल एवं जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक में संगठन विस्तार बूथ स्तर तक चर्चा, मंच की संगठनात्मक समीक्षा, विधानसभा अध्यक्षों की समीक्षा, जोन अध्यक्षों की गहन समीक्षा, पंचायती चुनाव पर चर्चा, सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। अयाह शाह विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज पाल एवं हुसैनगंज के निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मौर्या को जिला सचिव बनाया गया। अनुशासनहीनता पर जिला सचिव राजेंद्र पाल एवं जिला सचिव सूरजपाल को पार्टी से निष्कासित किया गया। वहीं पर पुराने कार्यकर्ताओं पर प्रदेश सचिव सहकारिता मंच लखन सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से गोवर्धन सिंह पटेल, बृजेश पाल उपाध्यक्ष, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिवम सिंह, सचिन सिंह, पुष्पराज पटेल, राकेश सिंह, राजकुमार, अशोक कुमार पटेल, सुरेश सिंह पटेल, अभय सिंह, अरुण पटेल, मोहम्मद जुनैद, आशीष पटेल, दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, सीता उमराव, गौरवदत्त तिवारी, उदय सिंह पटेल, निलेश, मोहम्मद उस्मान, एलिस खान, पंकज पाल, प्रभात राजपूत, अनिल कुमार, बृजेश पटेल, राजू पटेल, सर्वेश पटेल, एनआर शर्मा, संतोष प्रजापति, विजयपाल सिंह, रामराज पाल, सुनील पटेल, प्रिंस योगेश सिंह, नीतू, साधना देवी, कांति कुशवाहा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now