– समय से पहुंची 108 एंबुलेंस ने कराया भर्ती
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राधानगर थाना क्षेत्र के पुलवामऊ चैराहे पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार आठ लोग दबकर घायल हो गई। घायलावस्था में उसको इलाज के लिए समुदाय स्वस्थ केंद गाजीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पुलवामऊ चैराहे पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें रिचा पत्नी ओम सिंह 28 वर्ष निवासी ऐझी, राकेश पुत्र मन्नालाल 32 वर्ष निवासी असनी, पुष्पा पत्नी राकेश 30 वर्ष निवासी असनी, रज्जन पुत्र बड़कू 35 वर्ष निवासी ऐझी, अंबिका देवी पुत्र गंगा चरन 55 वर्ष निवासी टेनी, प्रगति पुत्री ओम सिंह 2 वर्ष निवासी असनी, श्यामा पत्नी अदानू 55 वर्ष आनंदमऊ गम्भीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची तीन 108 एंबुलेंस कर्मचारी मदद से नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से श्यामा देवी, रिचा देवी, रज्जन देवी की हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now