CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों में अनुशासनहीनता को लेकर प्रदेश अनुशासन समिति ने पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह चैहान, पूर्व प्रत्याशी हुसैनगंज विधानसभा शिवाकांत तिवारी व पूर्व प्रत्याशी खागा विधानसभा ओम प्रकाश गिहार को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।
नोटिस के बाबत बात करने पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित एवं सैद्धांतिक पार्टी है। जिसमें राहुल गांधी का सख्त निर्देश है कि संगठन की उपेक्षा व अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के चलते प्रदेश नेतृत्व द्वारा किन्हीं कारणों से उक्त तीनों लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है जिसकी जानकारी उन्हें प्रदेश द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now