CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा अधारपुर में निर्माणाधीन मकान में रविवार की शाम 25 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र हसउपुर गांव निवासी भीखम सिंह का पुत्र अंकित उर्फ धनराज ने रविवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनवा अधारपुर में निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now