CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटौलीपुर में गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर 41 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार इटौलीपुर गांव निवासी लालमन सिंह का पुत्र शंभू सिंह काफी दिनों से मानसिक तनाव में रहता था। बताते हैं कि वह घर से घूमने के बहाने निकला और गांव के करीब ही खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now