खागा तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनते डीएम-एसपी।
– विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर नागरिकों को किया लाभान्वित
– आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें विभागाध्यक्ष: डीएम
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वाधान में तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर नागरिकों को लाभान्वित किया।
बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, चकबंदी, विद्युत, आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, कृषि, उद्यान, सिंचाई, नलकूप, जल निगम (ग्रामीण), बाल विकास, महिला कल्याण, जिला पूर्ति, पीडब्ल्यूडी, आरईएस आदि विभागों से संबंधित कुल 244 शिकायतें प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 23 का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। दूर दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एलडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now