CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के राशि का डेरा मजरे कोर्रा कनक गांव में बीती रात आए तेज़ आंधी तूफान में नलकूप की दीवार ढह गई। जिसके मलवे में दबकर वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको मलवे से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राशि का डेरा मजरे कोर्राकनक गांव निवासी स्व. हदीन का 65 वर्षीय पुत्र सिधवा गांव के समीप स्थित नलकूप की रखवाली के लिए बीती रात नलकूप की कोठरी में सो रहा था। तभी आए तेज़ आंधी तूफान में नलकूप की दीवार रह गई और मलवे में दबाकर सिधवा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और दीवार के मलवे से उसको बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र संतोष ने घटना की जानकारी दिया।
