– निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जगह
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में लंबे फेरबदल की लिस्ट आ गई। जिसमें निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए सक्रिय कार्यकर्ताओं को काम करने का अवसर प्रदान किया गया है। जिसमें अमरनाथ कैथल व नरेन्द्र सिंह रिक्की को उपाध्यक्ष बनाते हुए शिवम मिश्रा, सुऐब कुरैशी, अंकुर अवस्थी, साजिया खान, शादाब अहमद, नवनीत तिवारी, जगत पाल पासवान, संतोष द्विवेदी, ब्रिज किशोर शुक्ला को महासचिव बनाया गया। वहीं राजेश मौर्य, राजेश कुमार निषाद, शफीक अली, रईस अहमद, हबीबुद्दीन को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शेख एजाज अहमद, माधुरी रावत, पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, महामंत्री शोभा दुबे, शकीला बानो, शाहिस्ता सिद्दीकी ने बधाई प्रेषित की।
