बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत करते साथी अधिवक्ता।
– एक वोट से मिली ऐतिहासिक जीत
– समर्थकों ने फोड़े पटाखे, फूल-मालाओं से किया स्वागत
– 23 पदों के लिए 94 लोगों ने लड़ा चुनाव
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर बाबू सिंह यादव जबकि महामंत्री पर अनुराग नारायण विजयी रहे। जबकि अन्य पदो के परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद का चुनाव कांटे भरा था। जिसमे पल-पल जीत का समीकरण बदलता रहा। आखि़रकार सर्व समाज अधिवक्ता संघ एवं व्यवस्था परिवर्तन संगठन के प्रत्याशी रहे अध्यक्ष पद पर बाबू सिंह यादव को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार रमेश सिंह भदौरिया से मात्र एक वोटों से जीत हासिल की। बाबू सिंह यादव को 439 जबकि रमेश सिंह भदौरिया को 438 वोट मिले। महामंत्री पद पर आदर्श अधिवक्ता संगठन के प्रत्याशी अनुराग नारायण मिश्रा विजयी रहे। उन्हें 383 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी उम्मीदवार रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव को मात्र 450 वोट मिल सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में शशिकांत वर्मा, उपाध्यक्ष में गणेश प्रसाद तिवारी व मंजुला राजपूत, कनिष्क उपाध्यक्ष में आदित्य शर्मा व पुष्पा देवी मौर्या, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशान नागेंद्र प्रसाद चैहान, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अविनाश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन छाया सिंह विजेता रही। नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों का समर्थकों व अधिवक्ताओं के फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि अधिक अधिवक्ताओं के हितों व मान सम्मान की रक्षा की जायेगी। अधिवक्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष सुशील मिश्रा, नदीम उद्दीन पप्पू, मो आसिफ़, आदि रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव एडवोकेट, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, अधिवक्ता मो0 रेहान उर्फ सदफ़ अशोक सिंह, इंद्रजीत यादव ने अपने समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव के आवास पहुंचकर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। महामंत्री अनुराग नारायण के आवास भी समर्थकों का ताँता लगा रहा। समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता वसीम अंसारी एडवोकेट ने कहा कि डीबीए अध्यक्ष पर बाबू सिंह यादव की जीत होना ऐतिहासिक जीत दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now