CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। संयुक्त शिक्षक एकता मोर्चा की तरफ से सरकार द्वारा पूर्व से सेवारत शिक्षको के ऊपर जबरिया टेट थोपने के विरोध में जनपद स्तर पर नहर कॉलोनी से लेकर के विद्यार्थी चौराहे तक जिला संयोजक श्री मान सिंह के नेतृत्व में मसाल जुलूस निकाला गया ।जिसमें विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री पदाधिकारी व शिक्षक कर्मचारी साथी सम्मिलित हुए। सरकार द्वारा आरटीई एक्ट 2009 के पहले वाले शिक्षक साथियों के लिए टेट लागू करने के विरोध में यह मसाल जुलूस निकाला गया। यदि सरकार इस काले कानून को कानून को वापस नहीं करती तो एक बड़ी लड़ाई प्रदेश स्तर पर की जाएगी ।इसके लिए योजना तैयार है ।आज के इस मैसेज जुलूस में प्रशांत पांडे जिला अध्यक्ष विशेष ड्यूटी से संगठन अखिलेश त्रिपाठी जिला अध्यक्ष यूटा अजय मिश्रा जिला अध्यक्ष शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन राजीव उमराव निधन सिंह डॉक्टर रसिया मजहर अन्नपूर्णा किरण संदीप यादव बृजेश सिंह आदि हजारों शिक्षक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now