उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करतीं एसडीएम।
– एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत बुधवार को तहसील सभागार सदर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, वन्दना के साथ हुआ। जिसमे महिला सशक्तिकरण पर सारगर्भित चर्चा की गयी। महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृट कार्य करने वाली महिलाओं डा० हरितिमा गुप्ता, मोहिनी साहू, अंजू वर्मा, जया तिवारी, मंजू शुक्ला, रीता सिंह, अन्जू, रेखा सरोज, श्वेता श्रीवास्तव, मोहिनी, गायत्री सिंह, ज्योति प्रवीण, रेखा, अनामिका सिंह, रिया विश्वकर्मा आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुड़िया को उप जिलाधिकारी द्वारा पट्टाधारक प्रदान किया गया जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहलू रही। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओ को उनके अधिकारो एवं क्षमताओं के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाना मुख्य उद्देश्य है। तहसील सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य वाली महिलाओं को माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर तहसीलदार अमरेश सिंह, नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।
