CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाने के समीप गुरूवार की भोर कर्नाटक से अजमेर शरीफ जा रही टूरिस्ट बस रोड किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। जिसमें एक टूरिस्ट की जहां मौत हो गई वहीं आधा दर्जन घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर जिला कोलर से पचास टूरिस्ट बस में सवार होकर अजमेर जा रहे थे। बताते हैं कि गुरूवार की भोर जैसे ही टूरिस्ट बस ललौली थाने के समीप पहुंची तभी रोड किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। जिसमें शादिक पुत्र प्यारे जहान सहाब निवासी जिला कोलर की मौके पर मौत हो गई वहीं आधा दर्जन टूरिस्ट घायल हो गए। जिनका सीएचसी में इलाज किय जा रहा है। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now