CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सकूलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सकूलपुर गांव निवासी स्व0 रामबाबू का पुत्र राजू उर्फ शत्रुघन संदिग्ध अवस्था में घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now