– हादसे में घायल एक बेटा कानपुर रेफर
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह निमंत्रण में आ रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी मूलचन्द्र अपने परिवार सहित कानपुर में रहता है। बताते हैं कि खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर रिश्तेदारी में शादी थी। जिस पर उसका 22 वर्षीय पुत्र सूरज, 42 वर्षीय पत्नी पुष्पा व 11 वर्षीय पुत्र अनुराग बाइक में सवार होकर खागा जा रहे थे। जैसे ही यह लोग बक्सर मोड़ के समीप पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे पुष्पा देवी व सूरज की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं अनुराग को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now