CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर में बीती रात घर में सो रही 50 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बहरामपुर गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी सुशीला देवी अपने कमरे में सो रही थी। तभी देर रात जहरीले सर्प ने उर्स डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने महिला की हालत मंे सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now