CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंवारा पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की भोर अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी बस रोड किनारे खड़े डंपर से टकराकर पलट गई। जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चालक सहित पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी स्व0 गोवर्धन के 25 वर्षीय पुत्र राहुल की बारात किशनपुर थाना क्षेत्र के सिमली गांव गई थी। बताते हैं कि रात लगभग साढ़े तीन बजे लौटते समय जैसे ही बस बंवारा के समीप पेट्रोल पम्प के पास पहुंची तभी अचानक चालक को झपकी आ गई जिससे रोड किनारे खड़े डंपर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में सत्यम पुत्र शिव प्रसाद 6 वर्ष, पिता शिव प्रसाद पुत्र स्व0 ननकवा 45 वर्ष निवासीगण बबुआ पिनारा थाना मरका जनपद बांदा, श्रीराम पुत्र बोधी प्रसाद 45 वर्ष निवासी बेसड़ी थाना असोथर, सचिन पुत्र श्रीराम 15 वर्ष निवासी सिमौर थाना गाजीपुर, श्रीराम पुत्र बोधिल 40 वर्ष निवासी सिमौर, शिवनारायण कुमार पुत्र स्व0 मइयादीन 25 वर्ष, रामनरायण पुत्र रामाधीन 50 वर्ष निवासीगण अब्दुलपुर गनी थाना गाजीपुर, प्रिंस पुत्र श्रीराम 11 वर्ष, रामनरेश पुत्र स्व0 मइयादीन, रमेश चन्द्र पुत्र मेवालाल 60 वर्ष निवासी कंधईया थाना असोथर, दुर्गेश पुत्र कुमार 20 वर्ष, रमेश 50 वर्ष निवासीगण सिमौर सहित उन्नीस लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल बस चालक सुल्तान पुत्र सुलेमान 40 वर्ष, रामनरेश, रमेश चन्द्र, शिव प्रसाद व श्रीराम की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now