CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शादी के माहौल में उस वक्ता मातम छा गया जब दुल्हन को विदा कराकर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिसमें दुल्हे का फुफरे भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ला गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र अयाह शाहपुर निवासी शुभाष की बारात इसी थाने गम्हरी गांव निवासी सूरजपाल के यहां गयी थी। बताते हंै कि बुधवार की सुबह लगभग दस बजे दुल्हन विदाई के बाद दूल्हे का फुफेरा भाई राहुल पुत्र स्व0 प्रहलाद 25 निवासी अमैना बिंदकी व परिवार ही शुभम पुत्र शिवबरन 18 के साथ बाइक से वापस आ रहे थे। जैसे ही बाइक चकसकरन गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिससे राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने शुभम की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे मंे लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना के बाद जहां मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। वहीं शादी के माहौल में मातम छा गया।
