– पति ने भतीजे पर चाची को जबरन जहर खिलाने का मढ़ा आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम औढेरा में 30 वर्षीय महिला में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। वहीं मृतका के पति ने अपने भतीजे पर ही मारने पीटने के बाद जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका व भतीजे के बीच अवैध संबंध थे।
जानकारी के अनुसार औढेरा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी नीलम देवी मंगलवार की शाम संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लाये जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में नीलम ने दम तोड दिया। उधर पुलिस सूचना पर शव को अपने कब्जे में विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का पति विजय कुमार ने अपने भतीजा अमित पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी पत्नी व भतीजे के बीच पिछले एक वर्षाे से अवैध सम्बन्ध थे कई बार उसने पत्नी व भतीजे को समझाया लेकिन दोनों समझ में नहीं आयी और कल किसी बात लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई भतीजे ने उसकी पत्नी को मारापीटा और जबरन जहर लिखा दिया तथा मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now