CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग गौरइया माता मंदिर के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें सवार एक 10 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई वहीं आधा दर्जन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सहित प्राइवेट अस्पतालों में भेजा गया। मासूम मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।
जानकारी के अनुसार नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग गौरइया माता मोड़ के पास ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी हरदों व मानू का पुरवा मुहल्ला स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। घायल 10 वर्षीय गौरी उर्फ नन्हा पुत्री महेश कुमार निवासी फकीर बक्स का पुरवा थाना कोखराज जनपद कौशांबी को सीएचसी में चिकित्सक डा. सुभाषधर द्विवेदी ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां सीमा देवी व भाई आर्यन को मानू का पुरवा मुहल्ले के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। अंजू देवी पुत्री रामनरेश निवासी मझिलगांव, नितेश, शांती पत्नी रामलखन निवासीगण पुरइन को सीएचसी में भर्ती किया गया। घायल राजरानी पत्नी स्व. हीरालाल निवासी कौंडर थाना असोथर को प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती किया गया। घायल सीमा देवी के साथ रहे स्वजनो ने बताया कि फूलकुमारी पत्नी धनराज निवासी मझिलगांव के बेटे की मन्नत चढ़ाने सभी लोग गौरइया माता मंदिर जा रहे थे। मंदिर के नजदीक ही हाईवे पर उल्टी दिशा से जा रहे ट्रैक्टर में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
