परिवार परामर्श केन्द्र में दंपति के बीच सुलह करातीं प्रभारी निरीक्षक व अन्य।
– परिवार परामर्श केंद्र में दंपति ने थामा एक-दूजे का हाथ
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चलाए जा रहे साथ-साथ कार्यक्रम के तहत एक बार फिर बिखरते परिवार को जोड़ने की सराहनीय पहल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को काउंसलिंग के बाद एक दंपति के बीच सुलह-समझौता कराया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह, काउंसलर मो. जावेद एवं मंजू शुक्ला ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद दंपति पुराने मनमुटाव भुलाकर दोबारा साथ रहने को राजी हो गए। इस दौरान महिला आरक्षी यशस्वी शर्मा भी मौजूद रहीं। पुलिस विभाग की इस पहल को परिवार बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे टूटते रिश्तों को नया जीवन मिल सके और परिवारों में फिर से खुशियां लौट सकें।
