युवा व्यापार मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारी।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए युवा व्यापार मण्डल का गठन किया। इस दौरान अरशद हाशमी को युवा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
युवा कार्यकारिणी में शरीफ अहमद, नफीस, जिया अख्तर, निखिल कुमार, मो. अहमद, मो. वसीम, माजिद अहमद एवं तेजा को भी पुष्पहार पहनाकर मनोनयन पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों एवं युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित, समाजहित, जनहित एवं व्यापारहित है। इन उद्देश्यों को साकार करने के लिए युवा शक्ति को संगठित कर मजबूत एकता तैयार की जाएगी, जिससे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी संघर्ष किया जा सके। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अरशद हाशमी उर्फ मोनू ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि जल्द ही बड़ी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर समाजहित और व्यापारहित में कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित युवा व्यापारियों ने एकमत होकर व्यापारियों की समस्याओं के निवारण हेतु संघर्ष करने का संकल्प लिया।
