बिहार पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के सभी जिलों में अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। तैनाती में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की 34 कंपनियां, दंगा नियंत्रण बल की 12 कंपनियां, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 11 कंपनियां, 16,624 बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त सिपाही, 5,100 होमगार्ड और अन्य कर्मी शामिल हैं।

बयान के अनुसार, इस साल राज्य में करीब 16,800 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की उम्मीद है, जबकि 2025 में यह संख्या 15,550 थी। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, प्रतिमा विसर्जन मार्गों और नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की है। जरूरत के अनुसार गोताखोर और बचाव दल भी तैनात किए गए हैं।

सीसीटीवी निगरानी, 24 घंटे गश्त और सोशल मीडिया पर नजर बढ़ाई गई है। पुलिस ने डीजे पर प्रतिबंध लगाया है और पूजा समितियों को निर्देश दिया है कि लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा में चलें तथा रात 10 बजे के बाद बंद कर दिए जाएं। उसने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now