महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाहनों की सुरक्षा को और मजबूत करने तथा उनकी पहचान को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए, एक अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों के लिए एक जुलाई से महाराष्ट्र में उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले पुरानी नंबर प्लेट को बदलने के लिए 31 दिसंबर, 2025 तक की समयसीमा तय की थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है।
