प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलीपीन्स पहुँचे तो एक बड़े वैश्विक नेता के रूप में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय का जोश देखते ही बन रहा था। अपने लोकप्रिय नेता को अपने बीच में पाकर भारतीय समुदाय बेहद खुश था। साथ ही मोदी की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं और इसकी वजह सिर्फ भारत और फिलीपीन्स के द्विपक्षीय संबंध नहीं, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से बदलते रणनीतिक और सामरिक समीकरण भी हैं। आसियान शिखर सम्मेलन से लेकर क्वॉड की बैठक तक, मनीला में दुनिया के कई बड़े नेता जुट रहे हैं और इन सभी के बीच प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी विशेष महत्व रखती है। देखा जाये तो चीन की बढ़ती चुनौती, अमेरिका की रणनीति और वैश्विक घटनाक्रमों के बीच भारत आज ऐसी स्थिति में पहुंच चुका है, जहां अंतरराष्ट्रीय विवादों और शक्ति संतुलन को प्रभावित करने में उसकी भूमिका लगातार बड़ी होती जा रही है। यही वजह है कि मनीला में हर किसी की नजर प्रधानमंत्री मोदी पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now