बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में उन्होंने कई बार विलेन का किरदार निभाया है, लेकिन असल जिंदगी में वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए मशहूर हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी सोनू सूद ने बड़ी संख्या में लोगों की मदद की थी।

अब सोनू सूद भारत से बाहर भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। नेपाल में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में सोनू सूद अपनी टीम के साथ नेपाल पहुंचे हैं। वह भारत से राहत सामग्री लेकर वहां पहुंचे और प्रभावित लोगों की मदद करने की पहल की है।

जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना जरूरी

नेपाल पहुंचने के बाद सोनू सूद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। उन्होंने कहा कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलने आए हैं। उनकी टीम भारत से बड़ी मात्रा में जरूरी सामान लेकर नेपाल पहुंची है।

सोनू सूद ने कहा कि इस समय सबसे जरूरी है कि उन लोगों के साथ खड़ा हुआ जाए, जिन्होंने पहले ही बहुत कुछ झेला है और अपने अपनों को खोया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है और इसमें योगदान देना हर किसी का फर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now