अभिनेता सलमान खान ने फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को कथित तौर पर सह-पायलट द्वारा दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना की है। खान ने सोशल मीडिया पर मच्छार की बहादुरी को सलाम किया। अभिनेता ने ‘एक्स’ में अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपके साहस को सलाम करते हैं… आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी… बहुत बढ़िया भाई… कैप्टन स्मित मच्छार।’’