उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में 119 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छे लोग चुने जाते हैं, तो नतीजे भी अच्छे ही मिलते हैं। कुछ महीने पहले इस इलाके में 1.5-2 मीटर चौड़ा गड्ढा था और चारों तरफ़ कचरा पड़ा रहता था। यहाँ गंदगी रही होगी, लेकिन अब यहाँ एक शानदार बाउंड्री बन गई है और उसके ऊपर यह भव्य कल्याण मंडपम बनकर तैयार हो गया है। जगह वही है, लेकिन सिर्फ़ लोगों के बदलने से देखिए कैसा बदलाव आता है—वह बदलाव आज हम सभी को नगर निगम के इस इलाके में साफ़ दिखाई दे रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में सत्ता में आने के बाद, हमने प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए काम किया है। आज यूपी कर्फ्यू और दंगों से मुक्त है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर दूसरी दुनिया की यात्रा पर जा चुके हैं। अब वे न तो खुलेआम किसी को धमका सकते हैं, न किसी का अपहरण कर सकते हैं, न ही किसी बेटी को जबरन अगवा करने की हिम्मत कर सकते हैं और न ही किसी व्यापारी से जबरन वसूली कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आने वाले 14,429 प्राथमिक विद्यालयों को ‘स्मार्ट स्कूल’ के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रिमंडल ने 14,429 प्राथमिक विद्यालयों को ‘स्मार्ट स्कूल’ के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

खन्ना ने कहा कि इस पहल के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है और योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को 2,07,910 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘स्मार्ट स्कूल’ में इंटरनेट कनेक्टिविटी और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now