CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने की दिशा में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की हॉकी टीम आज सीबीएसई जोनल हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर रवाना हुई। टीम के प्रस्थान से पूर्व विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया।

इस अवसर पर हॉकी संघ सचिव लखन सिंह , जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा,हॉकी कोच आदित्यांश सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना का विकास करते हैं। खिलाड़ियों से अपेक्षा की गई कि वे पूरे समर्पण, खेल भावना और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, जनपद और प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो प्रत्येक चुनौती का साहसपूर्वक सामना करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। विश्वास व्यक्त किया गया कि टीम अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेगी।

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक दल को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल सफर की कामना की। टीम के रवाना होने के अवसर पर ताइक्वांडो संघ के सचिव राजकुमार, टीम मैनेजर अमरदीप , वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी प्रिंस मौर्य, आयुष गुप्ता,अमित गुप्ता , श्याम साहिन सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन और विजय की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now