CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम जीत सिंह का पुरवा में 35 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव के चलते कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार जीत सिंह का पुरवा गांव निवासी जितेन्द्र पाल की पत्नी सरिता देवी काफी दिनों से मानसिक विक्षिप्त थी। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे उसने घर के समीप स्थित कएं में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से सरिता को बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now