गुरू पूर्णिमा के पर्व पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों का दृश्य।
– जिले भर में धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा का पर्व
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बुधवार को जिले भर में गुरू पूर्णिमा (अषाढ़ी) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी ने अपने-अपने गुरूआंे की आरती व पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया। गुरूओं ने सभी को सत्य मार्ग पर चलने की नसीहत दी। दिन भर बाजार में चहल-पहल बनी रही। आम की बिक्री जमकर हुई।
शहर के गोपालनगर स्थित राधावाटिका में गुरू पूर्णिमा पर विशाल संतों का भंडारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्त ने स्वामी मूलानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती की। पूर्व मंत्री के साथ व्यापारी गोपाल कृष्ण गुप्ता, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता ने स्वामी जी की प्रतिमा की आरती किया। साथ ही वहां पर सैकड़ों की तादात में आए साधू सन्तों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से अविरलगति से चल रहा है। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे। उधर शहर के पक्का तालाब स्थित श्री द्वारिकापुरी हनुमान मंदिर में अनंत विभूषित संत शिरोमणि वैष्णव कुलभूषण श्रीश्री 1008 रामनारायण दास त्यागी जी महाराज के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा-अर्चना करके उनका आशीर्वाद लिया। गुरूजी ने भक्तों को सही व सत्य मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होने उपस्थित लोगों को गुरू की महत्ता भी बताई। इस मौके पर हृदय नारायण सिंह उर्फ अमित सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, अनुपम सिंह उर्फ पिन्टू, अनाम पाण्डेय, अवधेश यादव, देवराज सिंह, मोहित मोहन दास, बजरंगी बाबा, कल्पना सिंह, पंकज त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, अंकित सिंह, सीनू सिंह, शिवलखन सिंह, अजय पाण्डेय, रोहित, अजय मौर्य भी मौजूद रहे। इसी तरह जिले के एक सैकड़ा से अधिक मठ-मंदिरों व सिद्धपीठों में भाजपाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, प्रातः काल से ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा साधु-संत महात्माओं का माल्यार्पण व अंगवस्त्रों के साथ अर्चन वन्दन् के साथ आशिर्वाद प्राप्त किया गया। किशुनपुर स्थित फाल्गुनगिरि तपोस्थली के साथ ही सत्ती मां मन्दिर त्रिलोचनपुर व कबरहा हनुमान मंदिर में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान द्वारा साधु-संत सेवा की गई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा बांके बिहारी मन्दिर व भिटौरा स्थित ओम् घाट में पहुंच कर संत सेवा की गई। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर जनपद के सभी मंडलों के मठ-मंदिरों व सिद्धपीठों के साधु-संतों व पुजारियों का सम्मान संगठन के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गुरू पूर्णिमा तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जहां सभी लोगों द्वारा सायंकाल में आरती कीर्तन के साथ ही दीपोत्सव भी किया जायेगा। उधर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष मनोज साहू एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन ने वरिष्ठ शिक्षक व समाजसेवी बलराम मिश्रा के आवास पहुंचकर अंगवस्त्र (शॉल) ओढ़ाकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसी तरह भोजन जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण विभाग के संचालित जमालपुर मवइया भिटौरा रोड स्थित वृद्धजन आवास पहुंचकर सेवा और सम्मान की अनूठी मिसाल पेश की। समिति की ओर से सभी वृद्धजनों को आम वितरित किए गए। फल वितरण के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। समिति के पदाधिकारियों ने उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक कुमार शेखर, नरेश गुप्ता, शैलेश साहू, सुरेश, बल्लू बाबू श्रीवास्तव, वृद्धजन आवास की अधीक्षिका नीतू वर्मा व अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं विजयीपुर की मंडल अध्यक्ष व टेसाही बुजुर्ग की ग्राम प्रधान प्रीती सिंह व उनके पति प्रधानाचार्य संजीत सिंह उर्फ बच्चन द्वारा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल को अपने आवास पर ससम्मान बुलाकर हर वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी गुरु के रूप में सम्मान दिया। इस अवसर पर धीरेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now