अस्पताल में भर्ती घायल महिला।
– पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के सातआना मोहल्ले की रहने वाली नजमा पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार अजमेरी, भोलू, सगीर, फहीम समेत कई अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की लिखित शिकायत ललौली थाने में दी है, लेकिन शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now