CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हमीरपुर जनपद के ग्राम डुडेरा को समीप सड़क पार कर रही 42 वर्षीय महिला को ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जहानाबाद के जनपद के कंजरन डेरा मजरे नोनारा गांव निवासी स्व0 शिव सिंह पत्नी रामदुलारी शादी ब्याह मेें बर्तन धोेने का काम करती थी। बताते हैं कि वह पुत्र अजय कुमार के साथ हमीरपुर जनपद के गांव डुडेरा जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दिया। जिससे तार टूटकर महिला के गले में जा फंसा और चालक ट्रक लेकर काफी दूर तक घसीटता ले गया। जिससे महिला की मौके ही पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग जाने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now