CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बेलहापार के समीप नई रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेलहापर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक हो गई है। घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
