CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुत्तौर मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से दम्पति समेत मासूम घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी छोटेलाल का 40 वर्षीय पुत्र रविन्द्र तिवारी अपनी 38 वर्षीय पत्नी गौरी तिवारी के साथ मासूम जय दो वर्ष का इलाज कराने के बहुआ जा रहे थे। जैसे ही यह लोग मुत्तौर मोड़ के पास पहुचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दम्पति व मासूम घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now