एंबुलेंस में घायल का प्राथमिक उपचार करते ईएमटी।
– 108 एंबुलेंस ने कराया भर्ती
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा थाना क्षेत्र के कही रोड चौराहे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो लोग दबकर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुद्धियापुर निवासी सोनू पुत्र ज्ञान सिंह 22, मोहित पुत्र दिनेश 8 वर्ष ट्रैक्टर में सवार होकर खागा जा रहे थे। जब उनका ट्रैक्टर कही गांव के समीप आया सामने से तेज रफ्तार बाइक को बचाने चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर सवार दोनों लोग गम्भीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं 108 एंबुलेंस कर्मचारी मुहर्रम अली 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now