– हादसे में एक घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। असोथर थाना क्षेत्र के मरका पुल के समीप गुरूवार की रात तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने बांदा-सागर रोड जाम कर दिया। मौके पर जाफरगंज सीओ व थरियांव सीओ सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया और उत्तेजित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बारह घंटे बाद आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी तिलक निषाद का 22 वर्षीय पुत्र सनी कुमार व मलखान का 19 वर्षीय पुत्र शिवम अपने एक साथी के साथ बाइक से रात लगभग साढ़े नौ बजे रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे। तभी मरका पुल के समीप जैसे ही ये लोग पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे सनी कुमार व शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
