फोटो परिचय-  प्राथमिक विद्यालय असती में बच्चों से सवाल करतीं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स।

– प्राथमिक विद्यालय असती में पहुंचकर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से किया संवाद

– सभी जिलों के नाम बताने पर बच्चों की सराहना, शिक्षकों के प्रयासों को भी सराहा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। प्राथमिक विद्यालय असती में शनिवार को उस समय बच्चों के चेहरे खिल उठे, जब जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी जानकारी परखी और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि को समझा। इस दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रदेश के सभी जिलों के नाम बताकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने उनकी खूब सराहना की।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान और पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए। प्रदेश के सभी जिलों के नाम सुनकर जिलाधिकारी ने बच्चों की याददाश्त और ज्ञान की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाधिकारी के इस आकस्मिक निरीक्षण से विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों के लिए यह अवसर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रेरित होने का माध्यम बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now