फोटो परिचय: फतेहपुर के पत्थरकटा चौराहे पर द ओरिजिनल शाप शोरूम का उद्घाटन करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शहर के पत्थरकटा चौराहे पर द ओरिजिनल शाप शोरूम की शुरुआत हुई। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने नए शोरूम के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई दी।

शोरूम के संचालक सत्यभान सिंह और आकाश भदौरिया ने बताया कि प्रतिष्ठान में पुरुषों के लिए विभिन्न ब्रांडों के परिधान उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए बेहतर खरीदारी सुविधा देना उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि लोगों को ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी के लिए एक ही स्थान पर विविध विकल्प मिल सकें।

उद्घाटन समारोह में अजीत सिंह राठौड़, राजा सिंह, अजय राज सिंह, समाजसेवी अशोक तपस्वी, धनंजय चौहान, कृष्ण कुमार तिवारी, पृथ्वी सिंह, सत्यम सिंह और शोभराज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now