CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। दहेज हत्या के मामले में ललौली पुलिस ने वांछित सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के मत्तौर तिराहे के पास से दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
ललौली थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 220/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट की विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जी उर्फ इंद्रजीत पुत्र स्व. भागवत सिंह व सरोज देवी पत्नी मिर्जी उर्फ इंद्रजीत निवासी ग्राम ओनई मजरे कोराकनक थाना ललौली शामिल हैं। दोनों को मत्तौर तिराहा थाना क्षेत्र ललौली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चैकी प्रभारी बहुआ रोहित कुमार, कांस्टेबल लाल प्रताप सोनिया, महिला कांस्टेबल पल्लवी सिंह शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now