पुलिस टीम की गिरफ्त में पिता-पुत्र।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर बकेवर पुलिस ने आखिरकार शिकंजा कस दिया। पुलिस ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 में दर्ज दहेज हत्या के मामले में वांछित विनय पासवान पुत्र राजकुमार तथा राजकुमार पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासीगण ग्राम शाहजहांपुर मलीखेगांव थाना बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी भारतीय न्याय संहिता की धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई से दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस के सख्त रुख का संदेश गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपनिरीक्षक ब्रह्मदेव यादव, संजय सिंह, कांस्टेबल ओमनारायण, रिजर्व कांस्टेबल विनोद कुमार, महिला रिजर्व कांस्टेबल सोनालिका उपाध्याय शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now