– एएस इंटर कालेज में छात्रों को क्षय रोग के प्रति किया जागरूक

CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि चल रहे सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत एएस इंटर कालेज शान्तीनगर में प्रार्थना स्थल पर उपस्थित छात्रों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया।
उन्होंनें बताया कि जनपद में 24 मार्च से सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें टीबी के लक्षण जैसे दो हफ्ते से लगातार खांसी आना, बुखार का आना, रात में पसीना आना, बलगम या बलगम के साथ खून का आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, भूख न लगना, गर्दन में गिल्टी/गाँठे आदि लक्षण होने पर अपने पास के किसी भी सरकारी हास्पिटल में जाकर बलगम की जांच करायें। यदि जॉच में टीबी की पुष्टि होती है तो सरकारी हास्पिटल से निःशुल्क दवा शुरू करें। साथ ही भारत सरकार एक अप्रैल 2018 से प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान सरकारी/प्राइवेट 1000 रूपए पोषण आहार के लिये प्रतिमाह दिया जाता है। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने भी टीबी के बारे में अपने-अपने विचार रखे। अंत में सभी एनसीसी कैडेट एवं उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों अनुरोध किया कि इस जानकारी को अपने तक न सीमित रखें इस जानकारी को अपने आस-पास के लोगों को भी दें जिससे जनमानस टीबी के प्रति जागरूक हो सके। प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now