फोटो परिचय- प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद का माल्यार्पण कर स्वागत करते पत्रकार साथी।

– प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद का तीसरी बार मनोनयन, पत्रकारों ने किया भव्य अभिनंदन

– प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब की मौजूदगी में जुटे जिलेभर के पत्रकार

– पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा और सम्मान को लेकर संगठन ने जताई प्रतिबद्धता

मोहसिन खान

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूती देने के संकल्प के साथ रविवार को प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला कैंप कार्यालय नवीन मार्केट में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मोहम्मद शमशाद का पत्रकारों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर बधाई दी।

प्रेस क्लब ऑफ यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने संगठन के प्रति उनके कार्यों और विश्वास को देखते हुए लगातार तीसरी बार मो. शमशाद को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस निर्णय पर पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब ने पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों के प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की आवाज को जिम्मेदारी के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूती से खड़ा होना होगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने सभी पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके लिए पत्रकारों का मान-सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी पत्रकार के सम्मान और गरिमा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकार चाहे किसी भी संगठन से जुड़ा हो, उसकी समस्या को अपनी समस्या मानकर सहयोग किया जाएगा। पत्रकारों के हितों की लड़ाई में वह सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है। इस विश्वास को कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। पत्रकारों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। साथ ही जिला प्रशासन से प्रत्येक माह पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान कराने की मांग भी की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बाबी ने किया। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल अध्यक्ष मो. आसिफ, कोषाध्यक्ष इरफान काजमी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकीम अहमद, नितेश श्रीवास्तव, रामचन्द्र सैनी, नफीस जाफरी, रवि सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र, देवेंद्र कुमार सोनू, अलीक खान, छोटकू सविता, सगीर अहमद, हरीश कुमार संजय, सुनील गुप्ता, मोबीन अहमद, हसनैन कोटी, सात्विक शुक्ला, सूर्या कुमार, मो. आरिफ, धीर सिंह, जगन्नाथ, मोईज अहमद, अहमद अली, वंदना मौर्या, विक्टर रॉबर्ट उर्फ साहिल, शारिब कमर अजमी, इरशाद उर्फ गुड्डू, शुएब जाफरी, बबलू सिंह, मोनू अहमद, नदीम जावेद, वीर सिंह, समद खान और राहत उद्दीन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now